Sonbhadra News :
कोटा गांव के परासपानी में स्थित केशवराम महाविद्यालय एंव शम्भूनाथ प्राइवेट आईटीआई विद्यालय में आयोजित उमंग प्रतियोगिता में विजेताओ को पुरस्कृत किया गया।

sonbhadra
10:58 PM, March 29, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । कोटा गांव के परासपानी में स्थित केशवराम महाविद्यालय एंव शम्भूनाथ प्राइवेट आईटीआई विद्यालय में आयोजित उमंग प्रतियोगिता में विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अनील कुमार व मुकेश जैन द्वारा शिक्षा निकेतन की छात्रा प्रियंका पाठक को 5100 रूपये और मेडल देकर सम्मानित किया गया।द्वितीय विजेता आदित्य बिड़ला डाला के गोपाल को 2100 रूपये व मेडल देकर सम्मानित किया गया और तृतीय विजेता कुमकुम को 1100 रूपये व मेडल देकर सम्मानित किया गया।उमग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य बच्चो एवं आईटीआई में सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चो को सांत्वाना पुरस्कार के रूप में मेडल देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि रमेश मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अनील कुमार व मुकेश जैन ने कहा कि बच्चे देश व समाज के भविष्य हैं।विद्यालय केवल एक इमारत नहीं होता ,बल्कि बच्चो के सुनहरे भविष्य को निखारने और स्वंय के पैरो पर खड़ा होने का केन्द्र हैं।बच्चे देश व समाज हित में काम करते हुए सुनहरे भारत की नीव रखे।कार्यक्रम का संचालन जगदीश तिवारी ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीकांत त्रिपाठी,डायरेक्टर अमितेश त्रिपाठी,धनन्जय,अखिलेश आदि मौजूद रहे।



