Sonbhadra News : कार व ट्रक की टक्कर, कार चालक की मौत

चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी से जवाडीडांड मार्ग स्थित चोरपनिया गांव के पास प्रयागराज से अम्बिकापुर की तरफ जा रही कार को रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर दिया । जिसमें चालक की मौत हो

news-img

sonbhadra

5:25 PM, March 29, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

एम शर्मा (संवाददाता)

डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी से जवाडीडांड मार्ग स्थित चोरपनिया गांव के पास प्रयागराज से अम्बिकापुर की तरफ जा रही कार को रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर दिया । जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई घटना स्थल से ट्रक चालक फरार हो गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम करीब 3.30 बजे चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी से जवाडी डांड मार्ग के बीच स्थित चोरपनिया गांव के पास वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर प्रयागराज से अम्बिकापुर जा रही कार को रॉन्ग साइड से आकर ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर दिया जिसमें कार चालक किशोर कुमार उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र संत नारायण चौधरी निवासी सीमोड रांची झारखंड कार में दबकर गया और उसकी मौत हो गई ।

वहीं इसकी सूचना राहगीरों ने डायल 112 व चोपन पुलिस को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 व चोपन पुलिस ने तत्काल घायल नितू देवी पत्नी किशोर कुमार, वैदिक उम्र लगभग 3 वर्ष व मृतक सहित को कार में अंदर फंसे हुए सवारों को जेसीबी मशीन के मदद से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकलवाया गया और ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया है।

वहीं कार में पति पत्नी और एक बेटा कार में सवार होकर अंबिकापुर छत्तीसगढ़ जा रहें थे और सड़क दुघर्टना के शिकार हो गए।

वहीं ग्रैंड पिटारा कार की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा जब कार की परचखच्चे उड़ गए।

जहां चोपन पुलिस ने इस घटना को मृतक और घायलो को स्वजनों को सूचना देते हुए अग्रीम कारवाई जुटी रही।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.