Sonbhadra News : पुलिस की चार टीमें मिलकर सुलझाएंगी 10 दिनों से लापता युवक का शव मिलने की गुत्थी
शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के अमौली स्थित घाघर नहर में पिछले 10 दिनों से लापता पन्नुगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा निवासी अभिषेक उर्फ कन्हैया यादव का शव मिलने की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी......

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार......
sonbhadra
4:05 PM, January 3, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के अमौली स्थित घाघर नहर में पिछले 10 दिनों से लापता पन्नुगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा निवासी अभिषेक उर्फ कन्हैया यादव का शव मिलने की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी ने पुलिस की चार टीमें गठित किया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई थी।
बताते चलें कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर टहलने निकले थे। इसी दौरान अमौली गांव से सटी घाघर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव देखते ही ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पहले ग्रामीणों की तरफ से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं शव मिलने की सुचना पर पहुँचे मृतक के परिजनों ने शव की पहचान अखिलेश उर्फ कन्हैया यादव (25वर्ष) निवासी नौडिया-पन्नूगंज के रूप में हुई जो बिते 24 दिसंबर से घर से लापता था, जिसके संबंध में परिजनों ने पन्नुगंत थाने क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पहचान होने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई, सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने हत्याकर शव को नहर में फेके जाने का आरोप लगाया है।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने बताया कि "शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों की तहरीर के आधार पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर घटना के खुलासा के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।"




