Sonbhadra News : दो दिनों से लापता चार वर्षीय बच्चे का मिला पोखरे में शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
घोरावल थाना क्षेत्र के परसौना गाँव में पिछले दो दिनों से लापता चार वर्षीय बच्चे का पोखरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या की आशंका व्यक्त किया है। पुलिस ने पूर्व में.....

मृतक की फ़ाइल फोटो और पोस्टमॉर्टम हॉउस के बाहर खड़े परिजन.....नों
sonbhadra
3:48 PM, November 12, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । घोरावल थाना क्षेत्र के परसौना गाँव में पिछले दो दिनों से लापता चार वर्षीय बच्चे का पोखरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या की आशंका व्यक्त किया है। पुलिस ने पूर्व में मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
मृतक के पिता सत्यम सिंह ने बताया कि "गत 10 नवम्बर को उसका चार वर्षीय पुत्र श्रेयांश घर के पास ही खेलते समय कहीं गायब हो गया। बच्चे को घर पर न पाकर उन्होंने श्रेयांश को हर संभावित स्थान पर ढूढ़ने की कोशिश की लेकिन श्रेयांश का कहीं पता नहीं चल पाया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस को नामजद तहरीर देकर श्रेयांश को खोजने की गुहार लगाई थी लेकिन दो दिनों बाद आज सुबह घर के पास ही स्थित पोखरे से श्रेयांश का शव मिला। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद में उसके पटिदारों सीताराम, जगतनरायन व रामासरे पुत्रगण शिवप्रसाद नि0 परसौना पर उसके पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की।"
बच्चे का शव मिलने की सुचना के बाद मौके पर परिजनों सहित ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। पुलिस ने दबिश देते हुए तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई। P




