Sonbhadra news :
आवेदक के मूल खाते में ₹50,000/- वापस कराए गए थे। इस प्रकार कुल ₹1,45,000/- (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) की संपूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

sonbhadra
2:07 PM, October 17, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन/ सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।आवेदक राहुल कुमार पुत्र रविन्द्र नाथ ठाकुर निवासी द्वारिकापुर, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल पता – लोको कॉलोनी, थाना चोपन के साथ दिनांक 17.07.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹1,45,000/- (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) की ठगी की गयी थी।इस संबंध में आवेदक द्वारा दिनांक 19.07.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर प्रकरण का विश्लेषण किया गया। टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि ₹95,000/- जम्मू-कश्मीर राज्य स्थित एचडीएफसी बैंक खाते में होल्ड कराई गई।साथ ही NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए संबंधित बैंक शाखा से ईमेल पत्राचार के माध्यम से कार्यवाही की गई, जिसके फलस्वरूप ₹95,000/- की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की उपस्थिति में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
इससे पूर्व, दिनांक 23.08.2025 को आवेदक के मूल खाते में ₹50,000/- वापस कराए गए थे। इस प्रकार कुल ₹1,45,000/- (एक लाख पैंतालीस हजार रुपये) की संपूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम में कुमुद शेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन सामिल रहे|




