Sonbhadra News : ‘‘जहां योग है, वहां निरोग है’’ स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का होता है वास- प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री ने कहा कि ‘‘जहां योग है, वहां निरोग है’’ स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है, योगाभ्यास करना शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है ।

sonbhadra
5:36 PM, June 21, 2025
शान्तनु कुमार/मंटू शर्मा
◆ भौतिकता के युग में हम योग को अपनाकर कई बीमारियों से पा सकते हैं मुक्ति- मण्डलायुक्त अधिकारी
◆ करें योग, रहें निरोग को अपनाकर स्वस्थ्य और सम्वृद्धि को करें प्राप्त- जिलाधिकारी
◆ योग भारतीय संस्कृति एवं परम्परा की अमूल्य धरोहर- जिलाधिकारी
सोनभद्र/डाला । ग्यारह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आज अबाड़ी स्थित पिकनिक स्पाॅट पर किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने दीप प्रज्जवलन व गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भा0ज0पा0 जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, डी0एफ0ओ0 राबर्ट्सगंज कुंज बिहारी वर्मा, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण ने अबाड़ी पिकनिक स्पाॅट पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । इस योगाभ्यास कार्यक्रम के विभिन्न आसनों को पतांजली की पूनम द्वारा कराया गया। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अधिक से अधिक संख्या में योगाभ्यास करने हेतु प्रतिभागी कार्यक्रम में सम्मिलित हुंए, योगाभ्यास का कार्यक्रम विशिष्ट स्टेडियम तियरा व जनपद के अमृत सरोवरों के पास ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों के प्रमुख स्थलों पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया । योगाभ्यास का कार्यक्रम विशिष्ट स्टेडियम तियरा में भी किया गया, जहां पर जनपद के नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूरे मनोयोग से योग किये । आज जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया और लोगों ने भारी हर्षोल्लास के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग किया। इस अवसर पर अबाड़ी पिकनिक स्पाॅट व विशिष्ट स्टेडियम तियरा में भारी संख्या में उपस्थित होकर अधिकारियों, महिला, पुरूष, स्कूल के छात्र-छात्राएं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया, योगाभ्यास के दौरान योग आसन, तडासन, कपालभाॅति, अनुलोम-विलोम आदि योगों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘‘जहां योग है, वहां निरोग है’’ स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है, योगाभ्यास करना शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है और इसके अभ्यास करने से शरीर की कई बीमारियों से बचा जा सकता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगाभ्यास करना चाहिए, उन्होंने कहा कि अबाड़ी पिकनिक स्पाॅट पर योग करते हुए जो मनोहारी दृश्य दिखायी पड़ रहा है, चारों तरफ हरियाली व नदी के जल की कल-कल ध्वनि सुनायी दे रही है, जो मन को अभिभूत कर रही है, जनपद सोनभद्र में इस तरह की प्राकृतिक सौन्दर्य को देखकर बहुत ही प्रसन्नता हो रही है, इस तरह की हरियाली व सुन्दर देखने के लिए लोग धर्मशाला व अन्य प्रदेश के पर्यटक स्थलों को देखने के लिए जाते हैं, इस तरह की प्राकृतिक सौन्दर्य जनपद सोनभद्र में है, उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र के प्राकृतिक सौन्दर्य को देश व प्रदेश के पटल पर लाने हेतु पर्यटन के विकास क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है, इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनायी जाये, जिससे कि जनपद में पर्यटकों का आवागमन बढ़ें और यहां के स्थानीय लोगों के लिए आय का साधन भी उपलब्ध हो सकें। इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग हमारे शरीर में नकारात्मकता और मानसिक रोगों को दूर करने में मदद करता है, यह तनाव के स्तर को कम करने और जागरूकता को बढ़ाने में भी मदद करता है, योग करके हम शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा भी बनाना चाहिए।




