Sonbhadra News : अमित शाह द्वारा डॉ0 आंबेडकर पर टिप्पणी पर बसपा का हल्ला बोल, गृह मंत्री से की इस्तीफे की मांग
आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी मामले में बसपा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और गृह मंत्री अमित शाह से...

कलेक्ट्रेट में ओसी क़ो ज्ञापन सौंपते बसपा कार्यकर्तागण
sonbhadra
7:14 PM, December 24, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी मामले में बसपा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल विनोद बागड़ी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सभी मंडल प्रभारी गण मिर्जापुर मंडल राम विचार गौतम, अविनाश शुक्ला, डॉ0 ओ0पी0 मौर्य, जिला प्रभारीगण पन्नालाल, कमलेश गोंड, प्रेमनाथ गौतम, शेषधर पाल, जमुना चौधरी और जिलाध्यक्ष बी0 सागर के नेतृत्व में बढ़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के रामलीला मैदान से पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर राष्ट्रपति क़ो सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, अत्याचार एवं समाज के हर वर्ग जाति धर्म का शोषण व अपमानित करने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। इस सरकार के सांसद, मंत्रियों की गंदी मानसिकता समाज के साथ-साथ देश में महापुरुषों के भी खिलाफ अनाप-शनाप बयान बाजी करके अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। वर्तमान में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारतीय संविधान निर्माता बाबा डॉ0 भीमराव अंबेडकर के विषय में गलत बयानबाजी की वजह से पूरे देश में विरोध हो रहा है। डॉ0 आंबेडकर की विचारधारा भारत ही नहीं पूरी दुनिया में है। समानता, बंधुत्व, स्वतंत्रता, सबको रोटी कपड़ा और मकान सभी जाति, धर्म, पंथ के लोगों को एक सूत्र में बांधने वाले बाबा साहेब डॉ0 भीमराव आंबेडकर ही हैं।
वहीं जिलाध्यक्ष बी0 सागर ने कहा कि भाजपा सिर्फ दलित, शोषित, वंचित, पिछड़ा समाज का वोट लेने के लिए बाबा साहब याद आते हैं ।उनके सामने नतमस्तक होकर बहुजनों का हितैषी बनने का नाटक करते हैं ।सदन में जाने से पहले मगरमच्छ के आंसू बहाने का काम करते हैं। ऐसे बहुरूपियों से सावधान रहने की जरूरत है ऐसी गंदी मानसिकता वाले सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है ।तभी समाज में हर लोगों का मान सम्मान सुरक्षित रह पाएगा।
इस दौरान कृष्ण कुमार गिरी उर्फ़ टाम बाबा, प्रीतम गिरी रामचंद्र रत्ना, राम लखन देहाती, बलवंत रंगीला, अमन मौर्य, अवधेश विश्वकर्मा, प्रदीप पांडेय, पवन प्रधान, गोपाल दास कौशल, राजकुमार गुप्ता, मुन्ना भारती, जनार्दन पटेल, संदीप भारती, अनीश भारती, प्रभारी बाबूराम प्रजापति, चंद्रकांत भारती, नारद राव, संजय कनौजिया, विकास कुमार राव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




