Sonbhadra News :मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 183 जोड़े हुए एक दूजे के
बीआरडी पीजी कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सोमवार को सकुशल संपन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि अवधनारायण यादव आदि ने

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक दूजे हुए दूल्हा -दुल्हन
sonbhadra
7:19 PM, November 25, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय बीआरडी पीजी कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सोमवार को सकुशल संपन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि अवधनारायण यादव आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ब्लाक क्षेत्र के 183 वैवाहिक जोड़ो के लिए बने अलग अलग पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार से वाराणसी से आए ब्राह्मणों ने विवाह सम्पन्न कराया और अंत में 11 जोड़ों का सामूहिक आशीर्वाद हुआ।जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बिटिया को 51 हजार रूपये का सहयोग मिलता है जिसमें 35 हजार खाते में 10 हजार रुपए का सामान और 6 हजार रुपए का वैवाहिक कार्यक्रम में खर्च होता है।बताया कि दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के 49,म्योरपुर के 83 और बभनी के 51 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हुआ।विवाह उपरांत दुल्हा दुल्हन के आलावा बराती एवं घरातियों के लिए लंच पैकेट वितरित किया गया।
इस दौरान एडीएम नमामी गंगे रोहित यादव, दुद्धी बीडीओ राम विशाल चौरसिया, बीडीओ म्योरपुर हेमंत कुमार सिंह, बीडीओ बभनी के आलावा ब्लाक के ग्राम विकास /ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।साथ ही चिकित्सीय व्यवस्था में सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी अपने अधीनस्थ स्वास्थ्यकर्मियों के साथ रहे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षण मनोज सिंह मय पुलिस फ़ोर्स के साथ डटे रहे।




