Sonbhadra News : दरोगा भर्ती परीक्षा में पहले दिन 1689 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
में शनिवार को छह केन्द्रों पर दो पालियों में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की की गई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 4800 परीक्षार्थियों में से 1689 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और.....

sonbhadra
12:02 AM, March 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले में शनिवार को छह केन्द्रों पर दो पालियों में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की की गई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 4800 परीक्षार्थियों में से 1689 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और 3111 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा लगातार चक्रमण करते रहे।
सुबह से ही पर्रीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी। परीक्षार्थियों को आई स्कैनिंग और बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में 2400 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1549 और द्वितीय पाली में 2400 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1562 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। पहली पाली में 851 और दूसरी पाली में 838 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, राजकीय पालिटेक्निक कालेज चुर्क, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज चुर्क और श्रीचंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर को केंद्र बनाया गया है। दोनों पालियों में 2400-2400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि "परीक्षा के लिए छह स्टेटिक, छह सेक्टर मजिस्ट्रेट और 200 कक्ष निरीक्षकों की तैनात किये गए हैं। नकलविहीन परीक्षा के साथ ही साल्वर गैंग पर कड़ी निगाह रखने के लिए खुफिया विभाग सक्रिय रही। परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में फोर्स तैनात रही।"



