Sonbhadra News : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती की गई आयोजित
बसुधा मे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती शनिवार को आयोजित किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) कोटा ग्राम पंचायत के टोला बसुधा मे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती शनिवार को आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रमाशंकर पोया (प्रदेश उपाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी),रामनरेश पोया , दिनेश कुमार यादव वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में, विश्व नाथ टेकाम कैलाश करमो, अयोध्या प्रसाद टेकाम,फुलेसरी सोयाम, ज्ञानी सिंह पोया रहे।
जहां सर्व प्रथम बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का आरंभ किया गया।
वहीं वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश हुए कहा कि आदिवासी लोक नायक थे जो 25 वर्ष की आयु तक अपने लोगों के लिए भगवान थे बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को उलिहातु, बंगाल में हुआ था, उनके पिता सुगना मुंडा और माता करमी हातु मुंडा थीं बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए।
इस दौरान अनंत पोयम, पार्वती मरपच्ची मीना कुसराम, धर्मेन्द्र पोयम महेश पोयम विवेक मरपच्ची अनुराधा मरपच्ची चंद्र कला मरपच्ची आदि लोग उपस्थित रहे।