Sonbhadra News : 15 क्षय रोगियों क़ो गोंद लेकर प्रदान किया पौष्टीक पोषण पोटली
2025 तक भारत क़ो टीबी मुक्त बनाने के अभियान के क्रम में आज प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत विधायक, डीएम, CMO आदि ने 15 क्षय रोगियों क़ो गोंद लिया और पौष्टीक पोषण पोटली दिया।

sonbhadra
11:54 PM, August 13, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । 2025 तक भारत क़ो टीबी मुक्त बनाने के अभियान के क्रम में आज प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 आर0जी0 यादव ने इलाजरत 15 क्षय रोगियों को गोद लेकर आज उन्हें पौष्टीक आहार पोटली प्रदान की। गोद लेने की प्रक्रिया के अन्तर्गत क्षय रोगियों को समय-समय प्रेरित कर क्षय मुक्त कराने में अविस्मरणीय योगदान दिया जा रहा है।
सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि जनपद में लगभग 166 से अधिक निक्षय मित्र सक्रिय हैं। जिनका पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर किया जाता है तथा उन्हे एक यूनिक पंजीकरण संख्या प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर डा0 गिरधारी लाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, रिपुंजय श्रीवास्वत, डीपीएम, डा0 एस0के0 वर्मा, सतीश चंद सोनकर जिला समन्ययक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




