Sonbhadra News : आज से 138 टीमें घर-घर जाकर खोजेंगी संदिग्ध क्षय रोगी
आज से किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा सम्भावित क्षय रोग से ग्रसित व्यक्त्तियों का चिन्हिकरण कर उन्हे नियमानुसार जाँच एवं उपचार उपलब्ध कराया जायेगा।

sonbhadra
9:27 PM, September 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिवसीय सक्रिय क्षय रोग खोजी अभियान का शुभारम्भ आज से किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा सम्भावित क्षय रोग से ग्रसित व्यक्त्तियों का चिन्हिकरण कर उन्हे नियमानुसार जाँच एवं उपचार उपलब्ध कराया जायेगा साथ ही अनाथालय, वृद्धाआश्रम, नारी निकेतन, बाल सरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय, कारागार, चिन्हित समूहों/स्थल यथा सब्जी मण्डी, फल मण्डी, लेबर मार्केट, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, ईट भट्ठे, स्टोन क्रेसर, खदाने, साप्ताहिक बाजार को आच्छादित किया गया है।
घर से ही लिया जायेगा संदिग्ध क्षय रोगी के बलगम का नमूना -
उन्होंने बताया कि जनपद के कुल 20 प्रतिशत आबादी को इस अभियान के अन्तर्गत आच्छादित किया गया है। संदिग्ध टीबी ग्रसित रोगी को खोजने के लिए जनपद में कुल 26 सुपरवाजर और 138 टीमें लगाई गयी हैं। प्रत्येक टीम में 3 सदस्यों शामिल किए गए हैं जो घर-घर जाकर सभी सदस्यों का स्क्रिनिग करेंगे। स्क्रिनिंग में संदिग्ध क्षय रोगियों के बलगम का नमूना उनके घर से ही लेकर नजदीकी क्षय जाँच केन्द्र पर किया जायेगा। आवश्यकतानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर उनका एक्स-रे भी किया जायेगा। इस हेतु जनपद स्तर पर उनकी मॉनीटरिंग के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है, जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी एवं क्षय विभाग के जनपदीय स्तरीय को-आर्डिनेटर एवं राज्य स्तर से नामित डब्ल्यूएचओ कन्सलटेन्ट भी भ्रमण करेगें। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर के टीम भी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेगी। टीमों को दैनिक रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में देनी होगी।
बताते चलें कि भारत सरकार के लक्ष्य 2025 में क्षय रोग का समूल समाप्ति हेतु सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन मोड में कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।