Sonbhadra News : सर्प दंश से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ग्राम पंचायत भरहरी टोला पेड़रहवा में विनय कुमार बैगा का 12 वर्षीय पुत्र परमेश कुमार बीती रात घर में सोया था, रात में ही किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया । जिससे बच्चे की मौत हो गयी ।

sonbhadra
7:14 PM, July 26, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरहरी टोला पेड़रहवा में विनय कुमार बैगा का 12 वर्षीय पुत्र परमेश कुमार बीती रात घर में सोया था, रात में ही किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया । जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया । आनन-फानन में गांव में ही बच्चे का झाड़ फूंक कराने लगे । इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई । परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । लोगों का कहना है कि यदि बच्चे को समय पर चिकित्सा व्यवस्था मिल गया होता तो जान बच सकती थी ।
गौरतलब है कि गांवों में आज भी ऐसे घटनाओं में लोग अस्पताल न जाकर झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं जिससे सही समय पर सही इलाज न मिलने से मौतें हो जाती है ।




