Sonbhadra News : थाना दिवस में आए 12 मामले,7 का मौके पर सफल निस्तारण
थान परिसर विंढमगंज में थाना दिवस का आयोजन हुए जिसमें राजस्व समेत कई मामले आए जिनमें कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया

सोनभद्र
7:19 PM, June 27, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ सुना गया। थाना दिवस के दौरान कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही सफल निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। शेष मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तहसीलदार अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद, जनसमस्याओं की सुनवाई की। कई मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर तत्काल समाधान कराया गया, जबकि जटिल मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया गया।क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो भी मौजूद रहे।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, लालमोहर राम, हेडकांस्टेबल अरविन्द कुमार तथा कांस्टेबल फिरोज आलम ने शिकायतों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।




