Sonbhadra News : पोखरी में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पटेहरा गांव में बुधवार की सुबह बिजली विभाग की लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
Ai जेनरेटेड फोटो
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पटेहरा गांव में बुधवार की सुबह बिजली विभाग की लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। घर के पीछे पोखरी के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर पहले से जमीन पर गिरा था और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इसकी चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पटेहरा गांव निवासी मीरा देवी (32वर्ष) पत्नी बच्चा यादव आज सुबह घर के पीछे स्थित पोखरी की तरफ गई थी। बताया जा रहा है कि पोखरी के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार पहले ही टूटकर गिरा हुआ था। तार में करंट प्रवाहित होने की जानकारी से अनजान मीरा देवी जैसे ही पोखरी की ओर बढ़ी, वह करंट की चपेट में आ गई। हादसे के बाद महिला मौके पर ही अचेत हो गई। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टूटे बिजली तार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते टूटे हाईटेंशन तार को हटाकर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती तो शायद हादसा टाला जा सकता था। घटना ने गांवों में खुले और टूटे बिजली तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
सम्बंधित खबर