पीड़ितों के मुताबिक, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसौटी गांव निवासीसुनील कुमार मौर्या ने खुद को एक प्रभावशाली निजी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए दावा किया कि उसकी पहुंच बड़े अधिकारियों तक है और वह सभी को अच्छी नौकरी दिला सकता है। नौकरी की लालच में आए युवकों से उसने डिमांड ड्राफ्ट और अन्य मदों के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए। राहुल कुमार से 1.70 लाख, सुनील कुमार से 1.80 लाख, मनोज कुमार से 1.70 लाख, एक अन्य युवक से 1.90 लाख तथा कृष्णकांत पटेल से करीब दो लाख रुपये ऑनलाइन और नकद माध्यम से ऐंठ लिए गए। जब महीनों तक नौकरी नहीं मिली और युवकों ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो कथित जालसाज ने उन्हें पन्नूगंज क्षेत्र के ऊंची निवासी मिंटू पटेल उर्फ अभिषेक से मिलवाया। यहां से ठगी का दूसरा अध्याय शुरू हुआ। मिंटू ने मेडिकल कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन, ओटी टेक्निशियन और एक्स-रे टेक्निशियन जैसे पदों पर भर्ती कराने का भरोसा दिलाया। बेरोजगार युवकों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसने एक अन्य युवक से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये ऑनलाइन और 1.20 लाख रुपये नकद वसूल लिए।