Sonbhadra News : प्रभारी मंत्री ने माना दुद्धी सीएचसी में दिखे ज्यादतर गरीब मरीज, मगर सुविधा नदारत
दुद्धी विधानसभा में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बूथ अध्यक्षों को कई सुझाव दिये और 2027 में दो तिहाई बहुमत से जिताने का आह्वान किया।

sonbhadra
10:37 PM, July 22, 2026
शांतनु कुमार/रमेश यादव
दुद्धी विधानसभा में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बूथ अध्यक्षों को कई सुझाव दिये और 2027 में दो तिहाई बहुमत से जिताने का आह्वान किया।
पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए प्रभारी मंत्री ने माना कि दुद्धी सीएचसी अस्पताल में साफ सफाई की कमी है। बेड पर चादर तक नहीं था जबकि यहाँ ज्यादतर गरीब ही दिखे। उन्होंने अन्य सभी समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिलने की बात कही।
वहीं रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तिकरण किये जाने के सवाल पर कहा कि ऐसे बहुत से अवैध हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराई जा रही है कि कितने वैध हैं और कितने अवैध... उसी को लेकर मुख्यमंत्री जनता के सामने पर्दाफांस करेंगे।
कुल मिलाकर सरकार के लगभग 9 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है और मंत्री जी खुद मान रहे हैं कि सरकारी अस्पतालों में काफी कमी है और यहाँ ज्यादतर गरीब ही दिखे जिसे दुरुस्त करने के लिए मंत्री जी फिर से जीत दिलवाने की, अपील कर रहे हैं । ऐसे में सवाल यह उठता है कि पिछले दो कार्यकाल में जिले के कई प्रभारी मंत्री बदल गए और कई हुक्मरान मगर नहीं बदली तो दुद्धी अस्पताल की तस्वीर या हालात।




