Sonbhadra News : स्वास्थ्य कैम्प में 102 वृद्धों का किया गया जाँच व उपचार
नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर एल्डर्ली कार्यक्रम के अंतर्गत International day of Older Persons day के कम में समस्त स्वास्थ्य इकाईयों पर 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक जनजागरूकता कार्यक्रम का....

sonbhadra
12:22 AM, October 9, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर एल्डर्ली कार्यक्रम के अंतर्गत International day of Older Persons day के कम में समस्त स्वास्थ्य इकाईयों पर 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त दिवस के आयोजन हेतु आज वृद्धाश्रम छपका में वृहद स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जन-जागरूकता कैम्प का आयोजन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल एनसीडी डॉ0 प्रेमनाथ की अध्यक्षता में किया गया।
कैम्प में जनरल फिजिसियन डॉ0 गणेश प्रसाद ने समस्त वृद्धजनों को हाईपरटेंशन, डायबिटीज होने के कारण एवं उससे बचाव के बारे में जानकारी दिया। समय-समय पर जाँच कराने के बारे में बताया गया। वृद्धावस्था में अत्यधिक चिन्ता न करें, यदि किसी को बीपी या शुगर है तो समय समय पर अवश्य जाँच करायें एवं नियमित रूप से दवा लें।
वहीं अपर मुख्य चिकित्सधिकारी नोडल एनसीडी डॉ0 प्रेमनाथ ने बताया कि सरकार द्वारा जनपद में बहुत से स्वास्थ्य योजनायें चलाई जा रही है जिसमें वृद्धजनों हेतु नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर एल्डर्ली कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समस्त वृद्धजनो को समस्त स्वास्थ्य इकाईयों पर निःशुल्क जाँच एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय में बुजुर्गों हेतु 10 बेड का जिरीयाट्रिक वार्ड बनाया गया है। एनसीडी कार्यक्रम के तहत कमरा नं0 14 जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी में 30 वर्ष से अधिक आयु के समस्त व्यक्तियों का हाईपरटेंशन एवं डायबिटीज का जॉच किया जाता है।
उक्त कार्यकम में डेंटल सर्जन डॉ0 स्नेहा मंजून, स्टॉप नर्स श्वेता सिंह, सपना कन्नौजिया, मंजू शुक्ला, साइकाइट्रिक नर्स पूजा पिप्पल, काउन्सलर अवनीश मिश्रा , डॉ0 अभिषेक पाण्डेय, डॉ0 राजकुमार, नितेश साहू फिजियोथेरेपिस्ट आरबीएसके ककराही द्वारा निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया। सौरभ सिंह साईकाइट्रिक सोशल वर्कर, राहुल कुमार कन्नौजिया, फाइनेन्स कम लॉजिस्टिक कन्सल्टेंट आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कैम्प में कुल 165 लोग ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 102 व्यक्तियों एवं वृद्धजनों का जाँच एवं उपचार किया गया। जिसमें 65 व्यक्तियो का हाईपरटेंशन एवं 35 व्यक्तियों का डायबिटीज का जॉच किया गया। 22 व्यक्तियो के मुख की जाँच की गई एवं नेत्र की जॉच 12 के नेत्र की जाँच की गई।




