Sonbhadra news : शतचंडी महायज्ञ रामकथा में होगा 101 कन्याओं का विवाह
विकास खंड नगवां के वैनी बाजार में खेल मैदान पर 20 जनवरी से हो रहे श्री शतचंडी महायज्ञ और राम कथा की तैयारी को लेकर बैठक किया गया।

sonbhadra
6:13 PM, December 20, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी सोनभद्र। विकास खंड नगवां के वैनी बाजार में खेल मैदान पर 20 जनवरी से हो रहे श्री शतचंडी महायज्ञ और राम कथा की तैयारी को लेकर बैठक किया गया, इस दौरान आयोजन समिति ने कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया।
बैठक कि अध्यक्षता सर्वजीत सिंह ने किया उसके पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कि गयी जिसमें 20 जनवरी से 1001 श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा रामसरोवर तालाब खलीयारी से चलकर गाजे बाजे एवं झांकी के साथ वैनी स्थित यज्ञ मंडप पर पहुंचेगी 21 जनवरी से सुबह सतचंडी महायज्ञ एवं परिक्रमा वहीं 2 बजे से वृंदावन से पधारे कथावाचिका कनक पांडेय द्वारा राम कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में मथुरा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन होगा यज्ञ की समाप्ति 30 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 101 कन्याओं का विवाह एवं विशाल भंडारे के साथ होगी।
इस मौके पर समिति के संरक्षक ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, मनोज जायसवाल, मुरारी पटेल, रमेश सोनी, देवी सिंह, हिरेश दुबे, राजेश चौरसिया, धीरेन्द्र पटेल, श्याम सुंदर, विजय, प्रदिप जायसवाल, विजय पटेल, बाबुलाल, बुद्धिराम, रमन सिंह, अनील अनुपम आदि लोग मौजूद रहे।




