इस दौरान जनपद में आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता, एकल पाठ प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रज्ञा मिश्रा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, द्वितीय स्थान अर्पित देव पाण्डेय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, प्रियंका गौतम भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी, एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, द्वितीय स्थान आंचल सोनी विन्ध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय राबर्ट्सगंज तथा तृतीय स्थान प्रियंका गौतम भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी, निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशीष कुमार सोनान्चल इण्टर कालेज दुद्धी, द्वितीय स्थान शिवम कुमार सोनान्चल इण्टर कालेज दुद्धी तथा तृतीय स्थान पर साक्षी मिश्रा राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज रहीं।