Sonbhadra News : सनबीम स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, कामाक्षा बनीं जनपद टॉपर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में सनबीम स्कूल राबर्ट्सगंज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा.....

AI जनरेटेड बैनर......
sonbhadra
5:35 PM, May 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• वाणिज्य वर्ग में रचा इतिहास, छात्रों की शानदार सफलता से विद्यालय में जश्न
सोनभद्र । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में सनबीम स्कूल राबर्ट्सगंज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय की छात्रा कामाक्षा ने वाणिज्य वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जनपद टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं प्रांशु अग्रहरी ने पीसीएम वर्ग में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस सफलता को उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया गया।
अनुप्रयुक्त कला विषय में कामाक्षा, अनन्या केडिया, शिखा सिंह, निधि यादव, दिव्यांशी केशरी, श्रेया, यशस्वी, प्रगति विश्वकर्मा, अनस अंसारी, अर्पित पाण्डेय, एकता विश्वकर्मा, पूजा यादव, पुष्पांजलि, अशिता सिंह, परी, अभिनव, रेयान अहमद, अर्श केशरी, सृष्टि सिंह और कृति गुप्ता ने 98 से 100 तक अंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया।
वहीं हिंदुस्तानी संगीत विषय में आयुष सिंह, वैष्णवी केडिया और कनक चौहान ने 100 में 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। मुख्य विषयों में प्रांशु अग्रहरी ने गणित में 98 तथा कंप्यूटर साइंस में 99 अंक प्राप्त किए, जबकि कामाक्षा ने अकाउंटेंसी में 99 अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इसके अलावा निधि ने रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान, शौर्य अग्रवाल ने रसायन विज्ञान, सर्वेश पाण्डेय ने भौतिक विज्ञान, अनन्या केडिया ने पॉलिटिकल साइंस एवं भूगोल तथा श्वेता शुक्ला, जिज्ञासा एवं दिव्यांशी जायसवाल ने अंग्रेजी कोर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।




