Sonbhadra News : 10 शिक्षक मंडलीय स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता के लिए उत्तीर्ण
आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रांगण में जनपद स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी बोर्डो के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर.....

sonbhadra
9:38 PM, September 27, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रांगण में जनपद स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के सभी बोर्डो के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह एवं जिला समन्वयक अरविन्द सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 10 विषयों के 83 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विषयों में नवाचार से परिपूर्ण गुणवत्तायुक्त रचनात्मक टीएलएम के साथ प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें हिन्दी में डॉ0 गीता यादव, अंग्रेजी में अभिषेक कुमार साह, रसायन विज्ञान में राकेश कुमार, जीव विज्ञान में शिखा वर्मा, भौतिक विज्ञान में विनीता सिंह, गणित में शिवकुमार सिंह, अर्थशास्त्र में तुलिका सिंह, नागरिक शास्त्र में प्रमोद कुमार, भूगोल में उर्वशी जायसवाल, इतिहास में लाल साहब प्रथम स्थान पाकर मण्डलीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए।
निर्णायक मण्डल में अजय कुमार सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज दुद्धी, अनिल राम प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज पिपरी, कालिन्दी यादव प्रधानाध्यापिका राजकीय हाईस्कूल पईका, रविशंकर उपाध्याय प्रभारी प्रधानाचार्य पं0 दीनदयालय उपाध्यापक राजकीय मॉडल इण्टर कालेज मुड़िलाडीह, अशोक कुमार त्रिपाठी प्रवक्ता राजकीय इण्टर कालेज पिपरी सम्मिलित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए मण्डलीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।




