Sonbhadra News : घाघर बैराज के 04 फाटक खूले, घाघर के आस पास जाने वाले लोगो को अलर्ट
मारकुंडी स्थित घाघर बैराज आज शनिवार की शाम चार फाटक खोल दिये गए है जिससे घाघर नदी के सभी पुलिया एंव तटवर्ती इलाको मे सिचाई विभाग द्वारा लोगो को अलर्ट कर दिया गया है।

फोटो : घाघर बैराज के 4 फाटक खुले
sonbhadra
8:54 PM, August 23, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । मारकुंडी स्थित घाघर बैराज आज शनिवार की शाम चार फाटक खोल दिये गए है जिससे घाघर नदी के सभी पुलिया एंव तटवर्ती इलाको मे सिचाई विभाग द्वारा लोगो को अलर्ट कर दिया गया है। ओबरा बांध खंड के जेई विनोद कुमार यादव ने बताया की जिले मे पिछले चौबीस घंटे के दौरान अत्याधिक बर्षो होने के कारण घंधरौला बांध जल ओवर फ्लो होने के कारण 22 फाटक खोले गये है जिसकी जल निकासी मारकुंडी बैराज से हो रही है। इस दौरान दश हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड बहाया जा रहा है। लोगो से अपील की जा रही है इस दौरान घाघर पुलिया से जान जोखिम मे डालकर किसी आवगमन ना करे साथ नदी के तटवर्ती इलाको मे जाने से बचे।




