Sonbhadra news : 01 नफर शातिर चोर को किया गिरफ्तार
थाना चोपन पुलिस ने 01 नफर शातिर चोर को किया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 04 अदद बैट्री बरामद

sonbhadra
7:36 PM, October 6, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 -344/2025 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस सम्बन्धित एक अभियुक्त को आज दिनांक 06.10.2025 को कजराहट चौराहा, डाला थाना चोपन सोनभद्र से गिरफ्तार कर कब्जे से 04 अदद चोरी की बैट्री बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश बंसल ने बताया कि दिनांक 04.10.2025 की रात्रि में मैं और मेरे साथी दशरथ वर्मा पुत्र कपूर चन्द वर्मा निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती, ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र व रोहित बंसल उर्फ कल्लू पुत्र राज नारायन बंसल निवासी मलिन बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ने मिलकर लंगड़ा मोड़ के पास पेंट्रोल पम्प के पास खड़ी ट्रक व हाइवा से 04 एक्साइड की बैट्री को चोरी किये थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. दिनेश बंसल पुत्र स्व0 उग्रसेन बंसल निवासी मलिन बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष
वांछित अभियक्तगण का विवरण-
1. दशरथ वर्मा पुत्र कपूर चन्द वर्मा निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र




