Sonbhadra news : चोपन पुलिस द्वारा अवैध खनन का परिवहन करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संयुक्त चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त रामचन्दर पुत्र स्व0 भानु यादव निवासी लोहाण्डी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया

sonbhadra
7:00 PM, August 19, 2025
घनश्याम पांडेय/विनित शर्मा (संवाददाता)
चोपन सोनभद्र । खनन विभाग व थाना चोपन पुलिस द्वारा बीती रात्रि मे संयुक्त चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त रामचन्दर पुत्र स्व0 भानु यादव निवासी लोहाण्डी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से डोलो स्टोन लोड एक अदद ट्रक व जामातलाशी से एक अदद एन्ड्रोयड मोबाइल व रू0 7200 रू नगद बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना चोपन पर मु0अ0सं0 283/25 धारा 303(2), 317(2), बीएनएस व 3/58/72 उ0प्र0 उप खनिज (परिहार) नियमावली 2021 व 4/21 खान खनिज (विकाश एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं 03 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
रामचन्दर पुत्र स्व0 भानु यादव निवासी लोहाण्डी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 34 वर्ष
बरमादगी का विवरणः-
01. डोलो स्टोन लोड एक अदद ट्रक
02. जामातलाशी का एक अदद एन्ड्रोयड मोबाइल व 7200/- रू नगद बरामद
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01. प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
02. खनन विभाग मय टीम।
03. का0 सुनील यादव, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
04. का0 सच्चिदानन्द मिश्रा, थाना चोपन जनपद सोनभद्र।




