सोनभद्र खनन हादसा अपडेट : रेस्क्यू अंतिम दौर में, सातवां शव बरामद
53 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 7 शव को मलबे से किया गया बरामद

sonbhadra
10:33 AM, November 18, 2025
सोनभद्र खनन हादसा अपडेट
- 53 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 7 शव को मलबे से किया गया बरामद
- रेस्क्यू में 6 शव की हुई शिनाख्त, एक शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद होने की वजह से नहीं हो सकी शिनाख्त
- मौके पर अभी भी अलाधिकारी मौजूद
- घटनास्थल के नज़दीक गैर जिलों के पुलिस कर्मियों की भी सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई है ड्यूटी
- एसडीएम ओबरा ने सभी बरामद शव की दी जानकारी
- बीते शनिवार की दोपहर 3 बजे ब्लास्टिंग के लिए किये जा रहे ड्रिल मशीन से होल के दौरान विशाल पत्थर के दरकने से मलबे में दबे थे एक दर्जन से ज्यादा मज़दूर
- ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की घटना।




