सोनभद्र खनन हादसा अपडेट : खनन हादसे के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़िये क्यों भड़के सांसद
खनन हादसे के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़िये क्यों भड़के सांसद

sonbhadra
2:47 PM, November 16, 2025
घनश्याम पांडेय/आनंद चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र खनन हादसा अपडेट ।
० खनन हादसे के बाद से रेस्क्यू अभियान जारी
० रेस्क्यू के लिए NDRF व SDRF की टीमें लगाई गयी
० पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अब तक एक शव बरामद, बाकी की तलाश जारी
० हादसे के बाद खदान हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ओबरा थाने में मुकदमा दर्ज
० रेस्क्यू के दौरान प्रशासन ने घटना स्थल पर मीडिया व सांसद के जाने पर लगाई गयी रोक
० रोके जाने पर भड़के सांसद छोटेलाल खरवार, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
० शनिवार को हुआ था बिल्ली माकुंडी खनन क्षेत्र में हादसा
० हादसे में चट्टान दरकने से मलबे में 15 मजदूरों के दबे होने की जताई जा रही आशंका
० शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौरव दिवस कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुआ था हादसा




