Sonbhadra court news : मारपीट के मामले में चार आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा
धारा 308/34 के तहत पांच-पांच वर्ष की सजा और 2,000 रुपये अर्थदंड, जबकि अन्य धाराओं में भी कारावास व अर्थदंड सुनाया गया।

sonbhadra
8:25 PM, November 24, 2026
राजेश पाठक (संवाददाता)
सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र के बभनी गांव में वर्ष 2015 में हुए मारपीट के मामले में सत्र न्यायालय ने चार आरोपियों को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण राय ने बहस की।
सत्र परीक्षण संख्या 66/2016, राज्य बनाम मोहन एवं अन्य में न्यायालय ने मोहन, मुन्नी देवी, कृपाशंकर और संत कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 308/34, 323/34 व 504 के तहत दोषी ठहराया। धारा 308/34 के तहत पांच-पांच वर्ष की सजा और 2,000 रुपये अर्थदंड, जबकि अन्य धाराओं में भी कारावास व अर्थदंड सुनाया गया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 17 नवंबर 2015 को सुबह करीब छह बजे लेन-देन के विवाद को लेकर बभनी गांव में मारपीट हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।




