Sonbhadra Breaking News : मछली मारने के दौरान युवक तालाब में डूबा, तलाश जारी
विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव का मामला

सोनभद्र
8:45 PM, November 30, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत केवाल गांव मछली मारने के दौरान गहरे पानी मे चले जाने से डूब गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आशीष कुमार पुत्र प्रेमचंद यादव निवासी ग्राम केवाल थाना बिंण्ढमगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 14 वर्ष, पास के ही केवाल तालाब में मछली मारने के लिए गया परंतु पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया जिससे गहरे पानी के वजह से डूब गया।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के समेत गांव वालों के साथ मिलकर बहुत प्रयास किया परन्तु समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नही हो सका है।घटनास्थल पर लोगों की भीड़ अभी भी इकट्ठी है तथा ढूंढने के प्रयास किया जा रहा है।




