Sonbhadra Breaking News : बेकाबू ट्रेलर ने मचाया कहर, पांच वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टला
बेकाबू ट्रेलर ने मचाया कहर, पांच वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी.....

sonbhadra
8:33 AM, February 13, 2026
घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
चोपन ।
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया कहर, बड़ा हादसा टला
- तेज आवाज और धूल का गुबार उठने से आस-पास के लोग घरों से निकले बाहर
- हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौका पाकर घटना स्थल से हुआ फरार
- बेकाबू ट्रेलर ने मकान को जद में लेते हुए वाहनों को मारी टक्कर
- मकान के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी भी टूटी, निर्माण कार्य के लिए रखा ईंट-बालू-सीमेंट भी क्षतिग्रस्त होकर दूर फेकाया
- हादसे में तीन शेड व 5 वाहन क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान
- राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई
- टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुकान में रखा भारी लोहे का बक्सा उड़कर तीन सीट पर जा अटका
- सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा नुकसान का आकलन शुरू कर दिया
- लोगों ने आशंका जताई कि चालक को नींद की झपकी आने से हुआ होगा हादसा
- स्थानीय लोगों ने कहा स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं, दिन-रात भारी वाहन की तेज गति से लगता है डर
- चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित गुरुद्वारा स्कूल के समीप शुक्रवार भोर की घटना




