Sonbhadra Breaking News : सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत, चार घायल,एक रेफर
विंढमगंज- दुद्धी मार्ग पर पोलवा गांव में सड़क दुर्घटना में घायलों एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले जाया गया

सड़क दुर्घटना में घायलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद दुद्धी ले जाते परिजन व अन्य
सोनभद्र
6:19 PM, October 17, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के दुद्धी -विंढमगंज मार्ग पर पोलवा गांव में गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि ऑटो पर सवार चार अन्य घायलों में एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरी ऑटो दुद्धी की तरफ से विंढमगंज की तरफ जा रही थी कि पोलवा गांव में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पर सवार 40 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र स्व श्री प्रसाद शर्मा निवासी महुली, 34 वर्षीय मीना देवी पत्नी संजय शर्मा निवासी महुली, 12 वर्षीय आशा कुमारी पुत्री स्व छोटे लाल निवासी घिवहीँ, 52 वर्षीय संगीता देवी पत्नी रमेश चौधरी निवासी बिलासपुर, 6 वर्षीय रिशु कुमारी पुत्री संजय चौधरी निवासी बिश्रामपुर व 55 वर्षीय रमेश चौधरी पुत्र स्व मुनिरका चौधरी निवासी बेलासपुर सभी घायल हो गए। सभी को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु आनन फानन में दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ मीना देवी व संगीता देवी को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
वही घायल संजय शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। शेष अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।




