Sonbhadra Breaking News : सड़क दुर्घटना में कार सवार दो सगे भाई घायल
थाना चोपन के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित तेलगुड़वा क्षेत्र में सड़क हादसे में कार सवार दो सगे भाई घायल हो गए ।

sonbhadra
1:03 PM, October 27, 2024
मंटू शर्मा/घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित तेलगुड़वा क्षेत्र में सड़क हादसे में कार सवार दो सगे भाई घायल हो गए ।
मिली जानकारी अनुसार रविवार की सुबह थाना चोपन के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर तेलगुड़वा क्षेत्र के परासपानी की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक कार सड़क किनारे पलट गई । जिसमे कार पर सवार थाना दुद्धी क्षेत्र के महुली निवासी दो सगे भाई अंकित कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र कामता प्रसाद व अजय कुमार उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र कामता प्रसाद सड़क हादसे में घायल हो गए । घटना के बाद मौके जुटे लोगो व सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों घायल हुए भाइयों को इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेज दिया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल अजय कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई ।




