Sonbhadra Breaking News : तेज रफ्तार बाइक की दूसरे बाइक से जोरदार टक्कर,सवार गम्भीर, रेफर
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हिराचक गांव के पास की घटना

सोनभद्र
4:39 PM, November 10, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत हिराचक गांव के पास रीवा-रांची मार्ग पर सोमवार को देर दोपहर एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार उदल उर्फ भोलू पुत्र तेजबली निवासी पकरी, उम्र लगभग 22 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि अपाचे बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को सड़क किनारे किया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस बुलवाकर घायल को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. शाह आलम अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया।




