पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी सूची के अनुसार, थाना चोपन में तैनात रहे विजय कुमार चौरसिया को ओबरा का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि यहां तैनात रहे राजेश कुमार सिंह को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं थाना अनपरा के प्रभारी शिव प्रताप वर्मा को घोरावल थाने का प्रभार सौंपा गया है जबकि घोरावल में तैनात रहे रामस्वरूप वर्मा को मांची थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शक्तिनगर थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह को थाना चोपन का प्रभारी, थाना प्रभारी पन्नुगंज दिनेश प्रकाश पाण्डेय को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, दुद्धी थाने में बतौर अपराध निरीक्षक तैनात रहे राजेश सरोज को थाना शाहगंज का प्रभारी, सर्विलांस और एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह को थाना अनपरा का प्रभार सौंपा है। वहीं अपराध शाखा में तैनात रहे चंद्रशेखर सिंह को विंढ़मगंज थाना प्रभारी, प्रभारी सीसीटी0/आरसीटी नरेंद्र कुमार सिंह को थाना बीजपुर का प्रभारी, अपराध शाखा में तैनात स्वतंत्र कुमार सिंह को थाना दुद्धी का प्रभारी, रामपुर बरकोनिया के प्रभारी हेमंत कुमार सिंह को अपराध शाखा, दुद्धी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को प्रभारी सीसीटी0/आरसीटी और अखिलेश कुमार सिंह को प्रभारी बीजपुर थाना से पन्नुगंज थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया रहे दशरथ राम को थानाध्यक्ष शक्तिनगर, थानाध्यक्ष मांची रहे सूर्यभान राम को थानाध्यक्ष रायपुर तथा थानाध्यक्ष शाहगंज रहे जितेंद्र कुमार को थानाध्याक्ष रामपुर बरकोनिया बनाया गया है।