Sonbhadra Breaking News : लापरवाही और ओवरटेकिंग के कारण सड़क पर पलटी कार, एक की मौत, एक घायल
हांथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत लापरवाही और ओवरटेकिंग के कारण ऑटो पलटने से ऑटो सवार एक नाबालिक बालिका की मौत हो गई, वहीं ऑटो चालक घायल हो गया, जबकि ऑटो सवार अन्य लोग अपने घर चले गए....

sonbhadra
7:09 PM, February 3, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
सोनभद्र । हांथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत लापरवाही और ओवरटेकिंग के कारण ऑटो पलटने से ऑटो सवार एक नाबालिक बालिका की मौत हो गई, वहीं ऑटो चालक घायल हो गया, जबकि ऑटो सवार अन्य लोग अपने घर चले गए।
आज शाम बायो डायवर्सीटी पार्क से घूम कर आठ लोग ऑटो से वापस लौट रहे थे कि तभी लापरवाही और ओवरटेकिंग के कारण ऑटो पलट गयी। ऑटो पलटने से ऑटो चालक ऑटो चालक राकेश यादव (19वर्ष) पुत्र संतोष यादव निवासी कोटा, मीरा गौड़ (13वर्ष) पुत्री कैलाश गौड़ निवासी कोटा टोला वसुधा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी दुद्धी भेजवाया, लेकिन मीरा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं राजेश का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, ऑटो में कुल आठ व्यक्ति सवार थे और सभी बायो डायवर्सीटी पार्क घूम कर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। शव को कब्जे में लेकर दुद्धी स्थित मोर्चेरी हॉउस में रखवा दिया गया है।




