Sonbhadra Breaking News: महाकुम्भ से लौट रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत
फुलवार गांव में गोपाल होटल के पास फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुंभ से लौट रही इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना स्थल पर जुटी भीड़
सोनभद्र
7:05 PM, February 25, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में गोपाल होटल के पास फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुंभ से लौट रही इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान दुद्धीनगर के वार्ड नंबर 8 निवासी पंकज कसेरा (35) पुत्र नागेंद्र के रूप में हुई है। पंकज गढ़वा झारखंड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रीवा-रांची मार्ग पर फुलवार गांव के गोपाल होटल के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।राहगीरों ने तुरंत इनोवा कार को रोका और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया और अस्पताल के मेमो के जरिए दुद्धी कोतवाली को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजवा दिया।पुलिस ने इनोवा कार और चालक को हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




