Sonbhadra accident News :अज्ञात वाहन के धक्के से महिला की मौत, परिजनों में मातम
दुद्धी , सोनभद्र।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीडर गाँव में एक अज्ञात वाहन के धक्के एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।आसपास के लोग वहाँ पहुंचे तब तक गंभीर रूप से घायल कौशल्या देवी पत्नी रामेश्वर चेरो निव

sonbhadra
10:19 AM, February 22, 2026
दुद्धी , सोनभद्र।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीडर गाँव में एक अज्ञात वाहन के धक्के एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।आसपास के लोग वहाँ पहुंचे तब तक गंभीर रूप से घायल कौशल्या देवी पत्नी रामेश्वर चेरो निवासी बिड़र उम्र 43 वर्ष की सांसे थम चुकी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला हमेशा की तरह सुबह भोर में टहलने निकली थी किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस तथा परिवार के लोगों को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद शव को दुद्धी पीएम हाउस भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।



