Sonbbhadra News : NEET अभ्यर्थियों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कम रैंक वाले छात्रों को बनाते थे निशाना, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
थाना साइबर क्राइम टीम ने उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए नीट/एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का.......

पुलिस गिरफ्त में NEET अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य......
sonbhadra
6:57 PM, April 2, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । थाना साइबर क्राइम टीम ने उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए नीट/एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 7 एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन, 7 अलग अलग बैंको के एटीएम कार्ड बैकों में धनराशि जमा करने की रशीद, एक एचडीएफसी बैंक का सादा चेक बरामद हुआ है।
ये है प्रकरण -
पीड़ित ने थाना साइबर क्राइम सोनभद्र पर प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसे नीट (NEET) परीक्षा के माध्यम से एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया था। अभियुक्तों ने स्वयं को मेडिकल एडमिशन से जुड़े प्रभावशाली व्यक्ति/एजेंट बताते हुए सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में पक्की सीट दिलाने का दावा किया। अभियुक्तों ने विश्वास में लेकर पीड़ित से विभिन्न चरणों में कुल ₹22 लाख की धनराशि अपने बताए गए बैंक खातों/ऑनलाइन माध्यमों में जमा करवा ली। जिसके संबंध में थाना साइबर क्राइम सोनभद्र पर धारा 318(4), 336(3) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्वेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम को अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया था।
साइबर सेल की सक्रियता से उठा मामले से पर्दा -
एसपी से मिले निर्देश के बाद सक्रिय हुई साइबर सेल टीम ने पहले अभियुक्तों के बैंक खातों का गहन विश्लेषण, मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल एवं लोकेशन ट्रैकिंग, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन, सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र का प्रयोग करते हुए अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की। इसके पश्चात लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लखनऊ के चारबाग बस स्टैण्ड के पास स्थित जूडियो शॉपिंग माल से दबिश देकर घटना से जुड़े तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लखनऊ निवासी संचित चन्द्रा (46वर्ष) पुत्र सुभाष चन्द्रा, लखनऊ निवासी विनय कुमार मौर्या (35वर्ष) पुत्र स्व0 जितेन्द्र मौर्या तथा आंध्र प्रदेश निवासी आकाश सिन्हा (35वर्ष) पुत्र जय प्रकाश सिन्हा के रूप में हुई है।
बढ़िया कॉलेज में दाखिले का प्रलोभन देकर करते थे ठगी -
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि "प्रदेश में बड़े-बड़े कोचिंग सेन्टरों व कालेजों का डाटा मिली भगत से लेकर ऑनलाइन अपने आप्टिमस एजुकेशन कन्सल्टेन्सी आफिस नम्बर 122 4th प्लोर जेबी एम्पायर निकट अपोलो हास्पिटल में मंगाते थे तथा उसमे स्थापित काल सेन्टर के माध्यम से जो छात्र एमबीबीएस व नीट की परीक्षा पास करते है उनसे टेलीकालर के माध्यम से सम्पर्क कर जो कम नंबर से दाखिले से वंचित रह जाते है उन्हें बढिया कालेजों मे दाखिला कराने का प्रलोभन देकर वह लोग धोखाधड़ी करते थे।"
गिरफ्तार अभियुक्तों का अन्य प्रदेशों में भी करते थे ठगी -
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने अन्य राज्यों/जनपदों में भी इस प्रकार की ठगी की घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण -
1. प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल सोनभद्र
2. हे0का0 संजय कुमार वर्मा, हे0का0चा0 शिवनन्दन सिंह, का0 अखिलेश यादव साइबर थाना, का0 सत्यम सिंह तथा का0 सुनील रावत, साइबर सेल




