सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अस्पताल से अपना वीडियो मैसेज जारी किया
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम स्थित अस्पताल से अपना वीडियो मैसेज जारी किया है। इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि 'मैं अभी जिंदा हूं।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम स्थित अस्पताल से अपना वीडियो मैसेज जारी किया है। इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि 'मैं अभी जिंदा हूं।
सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं अभी भी जिंदा ही हूं। सोनम वांगचुक ने वीडियो में कहा कि नमस्कार साथियों, मैं अभी भी जिंदा ही हूं! यह 25वां दिन है मेरे अनशन का। 25वें दिन तक लगभग मेरा 11 किलो वजन कम हुआ है और काफी मांसपेशियां कम होने लगी हैं, मगर ठीक ही हूं।
उन्होंने कहा कि मैं सरकार से विनती करता हूं कि वो और ऐसे ताकत-बल का प्रयोग न करें बच्चों पर। और दूसरी बात, उन पर आरोप और FIR, जिससे कि उन्हें सताया जा सके जेल या पुलिस द्वारा, यह न करने की मुझे आश्वासन चाहिए।
उन्होंने कहा कि और वो आश्वासन अगर जल्द मिल जाए, तो मैं आप सबके और जो नेतागण यहां पर आए, उनकी बातों का इज्जत करते हुए अनशन आज ही तोड़ूंगा। मगर अगर ऐसा कोई आश्वासन नहीं आए, तो बदकिस्मती से मुझे यह अनशन जारी रखना पड़ेगा। जय हिंद!