इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संदीप नाइक, कार्यकारी निदेशक (सिंगरौली) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एस.एन. पाणिग्रही, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख (एनआर एवं एसआर), संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल), च. किशोर कुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण, सिंगरौली) तथा पी.के. नायक, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण, रिहंद) सहित वरिष्ठ प्रबंधन टीम मौजूद रही। साथ ही डॉ. जनार्दन पांडेय, प्राचार्य (डीपीएस), विभागाध्यक्षों, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों, सीआईएसएफ अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।