Shahjhanpur News : गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में कांवरिया का किया गया अन्तिम संस्कार, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
गमगीन माहौल में पुलिस की मौजूदगी में कांवरिया का किया गया अन्तिम संस्कार, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

shahjhanpur
5:49 PM, August 8, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। बुधवार को खुटार गोला मार्ग पर हुए सड़क हादसे में कांवरिया की मौत हो गई थी जिसका शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था गुरुवार को कांवरिया के शव का गांव में अन्तिम संस्कार किया गया तो ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगो की आंखें नम हो गई सूचना लगते ही क्षेत्रिय विधायक मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव चमरा बोझी निवासी बालक राम का पुत्र सर्वेश कुमार अपने साथियों के साथ फर्रूखाबाद से कांवर लेकर खुटार होते हुए गोला गोकर्णनाथ चढ़ाने के लिए जा रहा था तभी अचानक खुटार गोला मार्ग पर गोमती नदी के समीप रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।गुस्साए कांवरियों ने शव को हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया और थानेदार की शब्दाबली सुन पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को सर्वेश का शव का अंतिम संस्कार किया गया तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों सहित दूरदराज से आए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी और नम आंखों के साथ लोगो ने अंतिम दर्शन किए सूचना लगते ही क्षेत्रिय विधायक चेतराम गांव पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी जिससे बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।




