Shahajhanpur News : अस्थाई गौशाला में लगे चार पंखे गायब, एक पड़ा, दूसरा लगा वो भी बंद
अस्थाई गौशाला में गायों के लिए छः पंखे लगवाए गए थे उनमें से चार पंखे गायब चल रहे हैं वहां पर तैनात ग्राम पंचायत सचिव महेश कांत पांडे का कहना है कि पैसों की आवश्यकता पड़ने पर मैंने

shahjahanpur
5:00 PM, September 10, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमराबोझी में बनाए गए अस्थाई गौशाला में गायों के लिए छः पंखे लगवाए गए थे उनमें से चार पंखे गायब चल रहे हैं वहां पर तैनात ग्राम पंचायत सचिव महेश कांत पांडेय का कहना है कि पैसों की आवश्यकता पड़ने पर मैंने बेंच लिए थे।
अस्थाई गौशाला जब बनवाई गई थी तब प्रधान द्वारा छः पंखे गायों की सुविधा के लिए लगवाए गए थे जिन्हें भी गायब कर दिया गया है ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी की ऐसी बयान बाजी से स्पष्ट जाहिर होता है कि गौशाला में गायों को जिम्मेदारों द्वारा किस प्रकार की सुविधा दी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है।कि शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र मिश्रा ने पंखों के बारे में जानकारी होने से असमर्थता जताई तथा जानकारी कराने की बात कही है।




