Shahjahanpur updates news : पुलिस से बेखौफ चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, नकदी जेवर सहित लाखों की चोरी
पुलिस से बेखौफ चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना,नकदी जेवर सहित लाखों की चोरी

shahjahanpur
7:06 PM, September 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शुक्रवार रात बेखौफ चोरों ने क्षेत्र के गांव सिलहुआ निवासी स्वर्गीय मनोज दीक्षितपुत्र सत्यदेव दीक्षित के बंद घर को अपना निशाना बना लिया जहां ताला तोड़कर नकदी व जेवर सहित लाखों की चोरी कर ली।
प्रमोद कुमार दीक्षित ने पुलिस को बताया है कि गांव स्थित उनके भाई स्वर्गीय मनोज दीक्षित का मकान है भतीजे बीमारी के चलते उनका परिवार पुराने मकान में उनके साथ रात में निवास कर रहा है बंद मकान में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पचास हजार रुपए नकद समेत, एक लाकेट, 12 चांदी के सिक्के, एक अंगूठी, एक जोड़ी टप्स,एक सोने का ओम,तीन चांदी प्लेट, दो जोड़ी पायल, एक बटुआ, 11 थाली, 11 वेला, दो वाली सोने की, एक जोड़ी खडुआ, 7 सोने की चैन आदि जेवर सहित लाखों की चोरी कर ली है।
पुलिस ने घटना में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




