Shahjahanpur update news: पुलिस ने घटना की जानकारी कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजवाया
गांव के तीन लोगों के कहने पर वहा काम करने गईं थीं और घटना वाले दिन गांव का एक व्यक्ति वहीं था उन्हें जब उनके पति मिले तो वह बोलने की स्थिति में नहीं थे,

shahjahanpur
7:34 PM, September 11, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
––दिल्ली की बवाना पुलिस से भी जुटाई जानकारी
खुटार शाहजहांपुर। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव सहारु निवासी धनदेवी पत्नी कल्लू सिंह ने खुटार पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने पति के साथ साथ दिल्ली के बवाना थाने क्षेत्र में रहकर वहां की ही एक कंपनी में काम कर रहे थे करीब तीन दिन पहले वह अपने पति को कमरे पर छोड़कर काम करने गई थी वापस लौटी तो उनका पति कमरे पर नहीं मिले जिसके बाद बबाना पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को निराश्रित अस्पताल में भर्ती कराया गया है पहचान के बाद वह अपने पति को वापस घर ला रही थी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
आरोप है कि वह गांव के तीन लोगों के कहने पर वहा काम करने गईं थीं और घटना वाले दिन गांव का एक व्यक्ति वहीं था उन्हें जब उनके पति मिले तो वह बोलने की स्थिति में नहीं थे,
खुटार पुलिस के मुताबिक बवाना पुलिस से जानकारी करने पर पता चला है कि उक्त मृतक व्यक्ति नशे की हालत में बेहोशी अवस्था में मिला था जिसे वहां उपचार के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसे वहां से लेकर परिजन चले गए थे।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार के मुताबिक शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों के साथ साथ बवाना पुलिस से भी जानकारी ली गई है।




