Shahjahanpur update News : बस की टक्कर से कांवरिया की मौत, गुस्साए कांवरियों ने हाइवे पर शव रखकर लगाया जाम
फर्रूखाबाद से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ को जा रहे कांवरिया को बस ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

shahjahanpur
7:44 PM, August 7, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। फर्रूखाबाद से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ को जा रहे कांवरिया को बस ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद गुस्साए कांवरियों ने रोड पर शव रखकर जाम लगा दी और पुलिस पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खुटार क्षेत्र के गांव चमरा बोझी निवासी बालक राम का 32 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार सोमवार को अपने साथियों के साथ गंगाजल भरने के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गया हुआ था और बुधवार को वह और उसके साथी ट्रैक्टर ट्राली के साथ पैदल चलकर लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ में बने शिव मंदिर पर कांवर चढ़ाने के लिए जा रहे थे तभी अचानक खुटार गोला मार्ग पर टेढ़वा पुल के पास गोला की तरफ जा रही रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक तथा बस को मौके से भगा दिया जिससे गुस्साए कांवरियों ने रोड़ पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज पंन्त उपजिलाधिकारी संजय पांडे, खंड विकास अधिकारी खुटार बीरेंद्र मिश्रा सहित क्षेत्रिय नेता भी मौके पर पहुंच गए और कांवरियों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन कांवरियों ने किसी की भी नहीं मानी और अपनी जिद पर अडे रहे कांवरियों का आरोप है कि खुटार थाना प्रभारी ने कहा कि तुम लोग क्षेत्र में रहने वाले हो और साल में 365 दिन होते हैं। जिसमें एक दिन तुम्हारा बाकी दिन हमारे है कर लो प्रर्दशन देख लेंगे। कांवरिया उच्च अधिकारियों के सामने थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने तथा सरकारी हर संभव मदद की मांग पर अड़े रहे। और करीब चार घंटे तक खुटार गोला मार्ग को बंद रखा जिसके बाद उच्च अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद कांवरियों ने जाम को खोला और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
आखिर पुलिस पर क्यों भड़के कांवरिया




