Shahjhanpur update News : कलियुगी महिला ने ईंट से सिर कुचल पति की कर दी हत्या
कलियुगी महिला ने ईंट से सिर कुचल पति की कर दी हत्या

shahjhanpur
7:42 PM, August 8, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर। खबर जनपद शाहजहांपुर से है जहां के रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला ने आपसी विवाद के चलते अपने पति का सिर ईट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी जिसकी सूचना लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
रौजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी सत्यपाल पुत्र हरीराम उम्र करीब 40 बर्ष हथौड़ा स्थित स्टेडियम में काम करता था बताया जाता है। कि महिला का पति शराब पीने का आदी था जिसको लेकर आपस में पत्नी गायत्री के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके चलते उसके बच्चे दादी के पास रहते हैं। और पति सत्यपाल अपनी पत्नी गायत्री के साथ दूसरे मकान में रहते थे। गुरुवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे सत्यपाल अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा जिससे गुस्साई महिला ने अपने पति को मकान के बाहर खींच कर दरवाज़े पर गिरा दिया और उसके सीने पर बैठ कर ईट से उसके सिर को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर नगर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया साथ ही महिला को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस सम्बंध में नगर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि आपसी विवाद के चलते पत्नी द्वारा पति की हत्या का मामला सामने आया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




