Shahjahanpur News : नहाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत
कठिना नदी में नहाने गया था जहां उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई

shahjahanpur
7:01 PM, September 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। शनिवार को क्षेत्र के गांव जादौपुर निवासी नवीशेर का पुत्र बलीशेर उम्र करीब बाइस साल अपने साथियों के साथ कठिना नदी में नहाने गया था जहां उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच और उसके शव को नदी तलासने का प्रयास किया घटना के लगभग तीन चार घंटे बाद कुछ दूरी पर नदी के गहरे गड्ढे में मिला सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को लेकर खुटार आई जिसके बाद परिजनों ने शव का पोस्ट मार्टम कराने से मना कर दिया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




