Shahjahanpur news : तेल कोल्हू में फंसकर युवक गंभीर घायल, भुजा कटी
ग्राम रामपुर कला में मंगलवार को तेल कोल्हू पर काम करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोल्हू में हाथ फंसने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

shahjahanpur
8:35 AM, August 19, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कला में मंगलवार को तेल कोल्हू पर काम करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोल्हू में हाथ फंसने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी एक भुजा शरीर से अलग हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर कला निवासी अनुराग पुत्र डिप्टी रामपुर गांव में संचालित तेल कोल्हू पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी भुजा कोल्हू की चपेट में आ गई। जब तक मशीन को रोका जाता, वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कोल्हू बंद कर युवक को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया।




