Sonbhadra News :रेजंगला के अमर शहीदों की याद में मनाया गया शौर्य दिवस, वीर सैनिकों को किया गया नमन
रेजंगला के अमर शहीदों की याद में मनाया गया शौर्य दिवस, वीर सैनिकों को किया गया नमन

sonbhadra
6:09 PM, November 18, 2026
रेजंगला के अमर शहीदों की याद में मनाया गया शौर्य दिवस, वीर सैनिकों को किया गया नमन
दुद्धी (सोनभद्र)। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (उत्तर प्रदेश जनपद सोनभद्र) के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय सिविल बार सभागार, दुद्धी में 'रेजंगला शौर्य दिवस' श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजंगला की पहाड़ियों पर अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अहीर सैनिकों की शौर्यगाथा को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संक्षिप्त गोष्ठी के बाद कैन्डील जलाकर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमर शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष जगतनारायण यादव ने कहा कि रेजंगला का युद्ध भारतीय सैन्य इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में दर्ज है, जहाँ मुट्ठी भर वीर जवानों ने अंतिम सांस तक लड़ते हुए मातृभूमि की रक्षा की।
इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जगतनारायण यादव,कोषाध्यक्ष रामप्रसाद यादव,मनोज यादव,उपाध्यक्ष रामचन्द्र यादव, सचिव अभिनाथ यादव,दिनेश कुमार यादव, बृज किशोर यादव, चंद्रमणि यादव,अनिल यादव, रमेश कुमार यादव, सुदामा यादव,रविरंजन यादव, तरुण यादव, रंजीत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




