Shahjahanpur News : सिर कुचलकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

shahjahanpur
5:37 PM, December 14, 2024
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव टांह खुर्द में सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई है जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और हत्या से जुड़े साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव टाह खुर्द कला निवासी 40 बर्षीय युनुस खां का शव उनके घर के अंदर पड़ा हुआ पाया गया
मृतक के भाई मुन्ना खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसे सूचना मिली कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है जब वह उसके घर पहुंचा तो मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान थे भाई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
*गांव में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की चर्चा जोरों पर*
पुलिस ने मृतक की पत्नी और गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है जिससे पुलिस हत्या की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। वहीं गांव में चर्चा है कि हत्या के मामले में कहीं न कहीं महिला का प्रेम प्रसंग भी हत्या का कारण हो सकता है।जिसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
हत्या के खुलासें में मृतक के छः बर्षीय पुत्र के बयान का हो सकता हैअहम रोल




